Tuesday, 27 March 2018

विश्व रंगमंच दिवस (27 मार्च)

प्रत्येक वर्ष 27 मार्च को विश्व भर में विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है। विश्व रंगमंच दिवस वर्ष 1961 में अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (आईटीआई), फ्रांस द्वारा शुरू किया गया था। विश्व रंगमंच दिवस का पहला अंतर्राष्ट्रीय संदेश 1962 में जीन कोक्टयू (फ्रांस) ने लिखा था। नाटककार नीना ली एक्विनो इस वर्ष का संदेश देंगी।
एक अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन के रूप में आईटीआई 1948 में यूनेस्को और अंतरराष्ट्रीय थियेटर समुदाय द्वारा स्थापित किया गया था।
कर्नाटक विधानसभा के चुनाव 12 मई को कराए जाएंगे:
मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत ने 27 मार्च 2018 को घोषणा की कि कर्नाटक विधानसभा के चुनाव 12 मई को कराए जाएंगे और वोटों की गिनती 15 मई को होगी। कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए पिछली बार की तरह इस बार भी एक ही चरण में चुनाव होंगे।
कर्नाटक में चार करोड़ 26 लाख वोटर्स हैं। वोटिंग के लिए 56 हजार मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। कर्नाटक में चुनाव के दौरान हिंसा और कानून को तोड़ने से रोकने के लिए सीआरपीएफ को तैनात करने का फैसला लिया है।
आईएसए और भारत ने ‘मेजबान देश समझौते’ पर हस्‍ताक्षर किए:
अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) और विदेश मंत्रालय (एमईए) ने 26 मार्च 2018 को ‘मेजबान देश समझौते’ पर हस्‍ताक्षर किए। इस समझौते से आईएसए को न्‍यायिक विशिष्‍टता प्राप्‍त हो गई है और इसके फलस्‍वरूप इसे अनुबंध करने, चल एवं अचल संपत्तियों को अधिग्रहीत तथा निपटारा करने और कानूनी कार्यवाही को संस्‍थागत स्‍वरूप प्रदान करने तथा इसका बचाव करने का अधिकार मिल गया है।
इस समझौते के तहत आईएसए को वे विशेषाधिकार, मान्‍य कर रियायतें तथा उन्‍मुक्ति प्राप्‍त होंगी, जो आईएसए के मुख्‍यालय द्वारा अपने कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्‍न दायित्‍वों का स्‍व्‍तंत्रतापूर्वक निर्वहन करने के लिए आवश्‍यक हैं। आईएसए को अपना दर्जा, विशेषाधिकार तथा उन्‍मुक्ति फ्रेमवर्क समझौते के अनुच्‍छेद 10 के तहत प्राप्‍त होगी।
भेल को गुजरात में 75 मेगावाट के एसपीवी प्लांट के निर्माण के लिए अनुबंध मिला:
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को गुजरात में 75 मेगावाट का सौर फोटोवोल्टेक ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का ठेका मिला है। यह कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना होगी।
इस संयंत्र को चरंका में गुजरात सोलर पार्क में स्थापित किया जाना है। भेल को यह ऑर्डर गुजरात इंडस्ट्रीज पावर कंपनी लिमिटेड से मिला है। कंपनी फिलहाल देश भर में 150 मेगावाट से अधिक की सौर ऊर्जा परियोजनाओं का काम कर रही है। नये ऑर्डर को जोड़कर इसे अब तक 545 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं का ठेका मिला है।
सरकार ने आईआरएफसी के बांडों के लिए चालू वित्‍त वर्ष में 5000 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी को मंजूरी दी:
वित्‍त मंत्रालय ने भारतीय रेलवे वित्‍त निगम (आईआरएफसी) के बांडों के लिए चालू वित्‍त वर्ष में 5000 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी को मंजूरी दी है। इन बांडों की खरीदारी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा की जाएगी। उपर्युक्‍त राशि के लिए गारंटी शुल्‍क को भी वित्‍त मंत्रालय द्वारा माफ कर दिया गया है।
रेल मंत्रालय ने 11 मार्च, 2015 को एलआईसी के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर किए थे, जिसके तहत एलआईसी को वर्ष 2015 से लेकर वर्ष 2019 तक की चिन्हित रेल परियोजनाओं के लिए 150000 करोड़ रुपये की वित्‍तीय सहायता मुहैया करानी है।
उपर्युक्‍त एमओयू को ध्‍यान में रखते हुए आईआरएफसी 30 वर्षों की परिपक्‍वता अवधि वाले बांड जारी कर एलआईसी से धन राशि जुटाता रहा है और रेल परियोजनाओं के निर्माण के लिए रेल मंत्रालय को धन राशि प्रेषित करता रहा है।
सेबेस्टियन वेट्टेल ने ऑस्ट्रेलियाई ग्रां प्री में जीत दर्ज की:
सेबेस्टियन वेट्टेल ने वर्ल्ड चैंपियन लुइस हैमिल्टन को रोमांचक मुकाबले में पीछे छोड़ सीजन की पहली ऑस्ट्रेलियाई फार्मूला वन ग्रांप्री अपने नाम की है। जर्मनी के इस ड्राइवर ने फरारी की अपनी टीम के साथी किमि राइकोनेन और हैमिल्टन से पीछे तीसरे स्थान के साथ रेस की शुरुआत की थी।
चार बार के चैंपियन फेरारी के वेट्टेल की मेलबर्न में यह लगातार दूसरी और कुल तीसरी जीत है। फेरारी के किमि रेकोनेन तीसरे स्थान पर है जबकि रेडबुल के डेनियल रिकियार्डो चौथे स्थान पर रहे।
उच्चतम न्यायालय ने अगले वर्ष से 13 महानगरों में बीएस-VI मानक की गाड़ियां चलाने का प्रस्ताव दिया:
दिल्ली समेत देश के 13 महानगरों में बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए उच्चतम न्यायालय ने 26 मार्च 2018 को इन शहरों में 1 अप्रैल 2019 से बीएस-VI मानक की गाड़ियां चलाने का प्रस्ताव दिया है। जबकि दिल्ली-एनसीआर में अगले महीने की 1 तारीख से ही केवल BS-VI मानक के वाहन चलाने का प्रस्ताव दिया है।
सरकार ने प्रदूषण के जानलेवा स्तर को देखते हुए बीएस-VI मानक के डीजल और पेट्रोल वाहन निर्धारित की गई तिथि से दो साल पहले ही चलाने के निर्देश दे दी है, जिसे दिल्ली-एनसीआर में 1 अप्रैल 2018 से ही लागू कर दिया जाएगा।
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि हमारा 2020 तक पूरे देश में BS-VI मानक के वाहन चलाने का लक्ष्य है।
मलेशिया ने फर्जी खबरों को छापने पर 10 साल की जेल का प्रस्ताव किया:
मलेशिया में फेक न्यूज छापने पर 10 साल की जेल की सजा हो सकती है और भारी जुर्माना लग सकता है। मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक की सरकार ने फेक न्यूज को गैरकानूनी बनाने के लिए 26 मार्च 2018 को संसद में विधेयक पेश किया। इस कदम से मीडिया की आजादी को लेकर चिंता जताई गई है।
विधेयक ऐसे समय में पेश किया गया जब सरकारी फंड 1 मलेशिया डेवलपमेंट बरहाड (1एमडीबी) में घोटाले को लेकर नजीब को व्यापक हमले का सामना करना पड़ रहा है।
एंटी-फेक न्यूज 2018 विधेयक में तथाकथित फेक न्यूज छापने पर पांच लाख रिंगित (मलेशिया की मुद्रा) यानी एक लाख 28 हजार 140 डॉलर (करीब 83.15 लाख रुपये) जुर्माना, 10 तक की जेल की सजा या दोनों का प्रावधान है।
एक्ज़िम बैंक 15 अफ्रीकी देशों के लिए 500 मिलियन डॉलर की ऋण सुविधा प्रदान करेगा:
एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक (एक्जिम बैंक) ने 26 मार्च 2018 को कहा है कि वह पश्चिम-दक्षिण अफ्रीका में विभिन्न विकास परियोजनाओं को निधि देने के लिए इकोवास बैंक फॉर इन्वेस्टमेंट एंड डेवलपमेंट (ईबीआईडी) को 500 मिलियन डॉलर की ऋण सुविधा प्रदान करेगा।
यह ऋण 15 देशों - बेनिन, बुर्किना फासो, केप वर्डे, कोटे डी आइवर, गाम्बिया, घाना, गिनी, गिनी बिसाउ, लाइबेरिया, माली, नाइजर, नाइजीरिया, सेनेगल, सिएरा लियोन और टोगो को उपलब्ध कराया जाएगा।
एक्जिम बैंक ने ऋण समझौते के जरिए पश्चिम अफ्रीकी देशों के निवेश और विकास बैंक (ईबीआईडी) को अब तक चार ऋण सुविधाएं दे चुका है और कुल ऋण एक अरब डॉलर की राशि तक पहुंच गया है।
अमेरिकी स्कूलों में अलगाव को खत्म करने की लड़ाई लड़ने वाली लिंडा ब्राउन का निधन:
लिंडा ब्राउन, जोकि अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय के उस ऐतिहासिक फैसले के केंद्र में थी जिसकी वजह से अमेरिकी स्कूलों में नस्लीय अलगाव को खत्म किया जा सका, का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
लिंडा ब्राउन, उन वीर युवा लोगों के समूह में से एक थीं, जिन्होंने अपने परिवार के साथ, सार्वजनिक स्कूलों में नस्लीय अलगाव और श्वेत वर्चस्व (वाइट सुप्रीमेसी) को समाप्त करने के लिए चुनौतीपूर्ण लड़ाई लड़ी।

No comments:

Post a Comment

भारतीय संविधान से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्‍न 1- भारतीय संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई ।  उत्‍तर - 9 दिसम्‍बर 1946 । प्रश्‍न 2- स‍ंविधान सभा का स्‍थाई अध्‍यक्ष कौन था । उ...